रांची। गोड्डा में भले ही अभी INDIA गठबंधन ने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है, लेकिन बयानों के तीर अभी से ही जारी है। कांग्रेस की तरफ से प्रदीप यादव संभावित प्रत्याशी हैं, लिहाजा निशिकांत दुबे लगातार प्रदीप यादव को रेप केस मामले में घेर रहे हैं। कल निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि झूठ बोलकर प्रदीप यादव कोर्ट जाने से बच रहे हैं। वो चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं।

निशिकांत दुबे के इस आरोप पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पलटवार किया है। राजेश ठाकुर ने कहा है कि ये पूरा मामला कोर्ट में चल रहा है, ऐसे में निशिकांत दुबे को जजमेंट देने का कोई हक नहीं है। राजेश ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मामले में बाबूलाल मरांडी क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं। तब भी वो कुछ नहीं बोले थे और अब जब निशिकांत दुबे आरोप लगा रहे हैं, तो भी बाबूलाल मरांडी चुप है। बाबूलाल मरांडी को आगे आना चाहिये और बोलना चाहिये कि वो निर्देश हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि…

बाबूलाल मरांडी कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव के बलात्कार के आरोपी के मामले में कोर्ट के गवाह हैं। पीड़िता व बाबूलाल मरांडी के बीच जो सूचना का आदान-प्रदान हुआ वह पुलिस के चार्जशीट का हिस्सा है,निश्चिंत रहिये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, बाबूलाल जी अपनी बात कोर्ट में ही रखेंगे। बाबूलाल जी ने उस समय विधायक प्रदीप यादव को अपने पार्टी के महासचिव पद से निलम्बित कर दिया था।”

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...