पटना: अब पटना से देवघर की डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी। देवघर के साथ-साथ बिहार से कई अन्य राज्यों के लिए उड़ान सेवा शुरू होने वाली है। एयरपोर्ट अथारिटी और DGCA ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार विंटर शेड्यूल में प्रतिदिन 104 फ्लाइट के उड़ान भरने की व्यवस्था की गई है। पटना से देवघर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी। पटना एयरपोर्ट की ओर से 52 जोड़ी विमानों के जारी विंटर शेड्यूल में भी देवघर-पटना-देवघर इंडिगों की फ्लाइट 6ई 7944/ 7945 है।

देवघर से पटना की फ्लाइट का शेड्यूल


देवघर से पटना एयरपोर्ट पर आने का समय दिन में 12.25 है, जबकि पटना से देवघर के लिए विमान 12.45 बजे टेक आफ करेगा। इंडिगो की मानें तो उन्हें स्लाट मिल गया है। शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। अभी विमान के लिए बुंकिंग शुरू नहीं हुई है। पटना से स्पाइस जेट की सूरत के बीच भी सीधी उड़ान शुरू होने वाली है। पटना से रांची के लिए अब दो फ्लाइट हो गई है, पहले एक फ्लाइट थी। नए शेड्यूल में दिल्ली-पटना-दिल्ली के बीच 18 जोड़ी उड़ान है। पटना से पहली फ्लाइट सुबह 8.25 बजे है। इसके पहले पहले दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट 8.15 बजे थी। दिल्ली के लिए 30 अक्टूबर से आखिरी फ्लाइट रात 9.40 बजे है। पहले आखिरी उड़ान रात 10 बजे थी।

इंडिगो की सबसे ज्यादा फ्लाइट


दिल्ली के बाद सबसे अधिक फ्लाइट मुंबई और कोलकाता के लिए 6-6 है। वहीं बेंगलुरु के लिए चार और अहमदाबाद के

लिए तीन फ्लाइट है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, गुवाहाटी, पुणे व रांची के लिए दो-दो फ्लाइट है। लखनऊ, भुवनेश्वर, सूरत और अमृतसर के लिए एक-एक फ्लाइट है। 52 फ्लाइटों में सबसे अधिक इंडिगो की 26 जोड़ी है। जबकि स्पाइसजेट की 14 जोड़ी, गो एयर और एयर इंडिया की चार-चार जोड़ी, विस्तारा की दो जोड़ी, फ्लाइबिग और एलाइंस एयर का एक-एक जोड़ी विमान है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...