गढ़वा : जिला के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली खुर्द निवासी सहायक अध्यापक पारा शिक्षक सुधीर कुमार पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार पांडेय प्रत्येक दिन की तरह बीते शुक्रवार की शाम को टहलने के लिए कमता पेट्रोल पंप की ओर निकले थे। वापस घर आने के क्रम में पीछे से एक मोटरसाइकल सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी। दुर्घटना के बाद बाइक चालक अपनी मोटरसाइकल छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर विशुनपुरा पुलिस मोटरसाइकल को जब्त कर थाना ले गयी।

देखें वीडियो

वही घायल सुधीर कुमार पांडेय की गंभीर स्थिति को देख परिजनों की मदद से बेहतर इलाज के लिए गढ़वा भेजा गया, जहाँ डॉक्टर ने स्थिति बिगड़ता देख रांची के लिए रेफर कर दिया। रांची जाने के दौरान रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह मौत की खबर सुन उनके शुभचिंतकों एवम ग्रामीणों में सोक की लहर दौड़ गयी।मृतक के अंतिम दर्शन हेतु उनके घर पर भीड़ इकट्ठा होने लगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...