पलामू : तरहसी थाना क्षेत्र की सेलारी पंचायत अंतर्गत छेचानी आंगनबाड़ी केंद्र में दो बच्ची के शरीर पर गर्म माड़ गिर जाने से झुलस गयी है। तत्काल इलाज के लिए MMCH, मेदनीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर स्थिति देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, छेचानी उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। विद्यालय में मध्याह्न भोजन के तहत भात बनाकर उसके माड़ को टब में रखा गया था। इसी बीच खेलने के क्रम में बच्ची टब में गिर गयी। इसी दौरान उसकी सगी बहन उसे बचाने का प्रयास किया और वह भी गिर गयी। जिसके कारण दोनों बच्ची पूरी तरह से झुलस गयी. दोनों बच्ची परमेश्वर साव के है। एक का उम्र ढाई एवं दूसरा साढ़े चार वर्ष है। घटना की जानकारी मिलने पर तरहसी थाना के पुलिस स्कूल पहुंच कर मामले की छानबीन की।

जिम्मेवार एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र का भवन नहीं होने के कारण विद्यालय में ही चल रहा था। दोनों बच्चियों के पिता परमेश्वर साहू ने हादसे के लिए विद्यालय प्रबंधन को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि विद्यालय के शिक्षकों का काम बच्चों पर ध्यान देना है। अगर ध्यान देते तो ऐसी घटना नहीं घटती।

सेविका अनीता देवी ने बताया की हमारे आंगनबाड़ी के बच्चे जलकर जख्मी हुए हैं। इसके लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सह सचिव रीमा देवी जिम्मेवार हैं। रसोईया चावल पसा कर रास्ते पे रख देती हैं। यह बात प्रधानाध्यापिका को मालूम था। लेकिन उन्होंने व्यवस्थित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

इधर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र साव ने कहा कि यह घटना सचिव रीमा देवी की लापरवाही से घटी है। वहीं विद्यालय प्रधानाध्यापिका रीमा देवी का कहना है कि हमारी गलती से घटना नहीं हुई है। इसमें रसोइया की गलती है जो माड़ को रास्ते पर रखी थी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...