रांची। झारखंड के जनूम सिंह सोय को पद्म सम्मान से नवाजा जायेगा। झारखंड में लेखन क्षेत्र में प्रसिद्धि पा चुके जनुम सिंह सोय ने कल्चर और लाइफ स्टाइल पर 6 किताबें लिखी है। कोल्हान यूनिवर्सिटी से रिटायर हुए जनुम सिंह को भाषा के क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए ये सम्मान दिया जायेगा।

वहीं बिहार के कपिल देव प्रसाद को भी पद्म सम्मान दिया जायेगा। कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और प्राचीन बद्धिस्ट निशानियों सहित अन्य ऐतिहासिक निशानियों को साड़ी में उकेरने के लिए भी उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली है

भारत सरकार ने इस वर्ष चार हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Awards) देने का ऐलान किया है। इसमें भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कल्याण सिंह और गीताप्रेस गोरखपुर के चेयमैन राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया जाएगा. वहीं शास्त्री गायिका प्रभा आत्रे को भी पद्म विभूषण दिया जाएगा। वहीं 17 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 107 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा।

पद्म भूषण सम्मान के लिए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद (Ghulam Nabi Azad), पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, कोवैक्सीन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के चेयरमैन कृष्ण एल्ला और कंपनी की सह संस्थापक सुचित्रा एल्ला, सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला, मधुर जाफरी, राजीव महर्षि, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नाडेला (Satya Nadella), गूगल (Google) की पेरेंट कंपनी एल्फाबेट के सीईओ सुन्दर पिचाई (Sundar Pichai) के नाम का ऐलान किया गया है। वहीं नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra), वन्दना कटारिया, अवनि लखेड़ा और सोनू निगम समेत 107 हस्तियों को पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है।

पद्म भूषण सम्मान की पूरी सूची

पद्मश्री सम्मान की पूरी सूची

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। ये पुरस्कार भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष भारतीय नागरिकों को उनके असाधारण कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...