हरियाणा। झारखंड में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है। जबकि कई राज्यों में पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन में टकराव की स्थिति भी बन रही है। रविवार को हरियाणा में पुरानी पेंशन मांग रहे कर्मचारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गये। इधर, हरियाणा (Haryana) में रविवार को सरकारी कर्मचारियों ने राज्य की बीजेपी सरकार (BJP Government) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर पंचकूला में मुख्यमंत्री आवास (CM House) के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

यहां देखे विडियो…

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास से हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मुख्यमंत्री आवास के बाहर इस प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। बता दें कि अपनी मांगो को लेकर कर्मचारी धरना भी दे रहे हैं।पेंशन बहाली समिति के प्रवक्ता प्रवीण देशवाल ने दावा किया कि 70 हजार कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “लगभग 70,000 कर्मचारी आज विरोध करने के लिए एकत्र हुए हैं। राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई है। यहां भाजपा सरकार कर्मचारियों से बात नहीं करती है। हम अपना शांतिपूर्ण विरोध जारी रखेंगे।”

बता दें कि ओल्ड पेंशन योजना की मांग को लेकर प्रदेश के कर्मचारियों ने पंचकूला से चंडीगढ़ की ओर कूच किया। चंडीगढ़ में कर्मचारियों की पुलिस के साथ तीखी बहस भी हुई। कर्मचारी बैरिकेड हटाकर चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस की उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया और इस कारण। कई कर्मचारियों को चोट भी आई है। चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

2006 के बाद तैनात हुए डेढ़ लाख से अधिक कर्मचारी लगातार ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नई पेंशन योजना से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा, इसलिए इसमें उनकी कोई रुचि नहीं है। हरियाणा में 20 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है और सदन में कांग्रेस ओल्ड पेंशन योजना को लेकर मांग करेगी। बता दें कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा कर चुके हैं। बता दें कि कांग्रेस जहां भी विधानसभा चुनाव लड़ रही है, वहां पर ओल्ड पेंशन स्कीम को पुनः लागू करने का वादा कर रही है। इससे पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार इसे लागू कर चुकी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...