गिरिडीह। जयमाला के ठीक पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गयी। दुल्हन के भाग जाने की खबर मिलते ही शादी के घर में हंगामा मच गया। इस मामले में अब लड़की के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी है। बाराती स्टेज पर दुल्हन का इंतजार करते रहे, दूसरी तरफ लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। दुल्हन के भाग जाने की खबर जब बाराती को मिली, तो बारात बैरंग वापस लौट आयी। पुलिस अब लड़कियों की तलाश कर रही है।

मामला गिरिडीह के गावां प्रखंड के बादीडीह पंचायत स्थित बाबा बगलासोत मंदिर की है। जहां लड़की की शादी की तैयारियां की गयी थी। जानकारी के मुताबिक गावां प्रखण्ड के बादीडीह गांव के रहने वाले बीरेंद्र साव के बेटे त्रिलोक कुमार की शादी इसी प्रखण्ड के माल्डा में तय हुई थी। दोनो पक्षों की ओर से बादीडीह के बगलासोत शिव मंदिर में विवाह करने की रजामांदी हुई थी। लड़की पक्ष के लोग मंदिर परिसर में शादी की रस्में पूरी कर रहे थे। घृतढारी का रस्म भी हुई।

इसी बीच जयमाला की तैयारी होने लगी, तभी दुल्हन कुछ काम की बात कहकर दूसरी तरफ चली गयी। जयमाला के वक्त जब लड़की तलाश होने लगी तो वो गायब मिली। मौजूद लोगों के मुताबिक सुबह से ही एक युवक बाइक के साथ खड़ा था, कोई उसका चेहता नहीं देख पाया, क्योंकि वो हेलमेट लगाये हुए थे। उसके हाथ में दो हेलमेट भी था। तभी अचानक दुल्हन लहंगा पहने बाहर निकली। वो अंदर से जीन्स पहनी हुई थी। बाहर निकलते ही वो लहंगा को खोलकर हटा दी उसके बाद हेलमेट पहन कर बाइक पर बैठी और चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की का रामगढ़ के एक युवक से प्रेम संबंध था। वह टावर लगाने के लाइन में काम करता था। लड़की के भगने की जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष की ओर से थाना में इसकी सूचना दी गई है।इधर इस मामले को लेकर जिले भर में खूब चर्चा हो रही है लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. लड़की के अपने प्रेमी के साथ भागने के बाद वर पक्ष को शर्मिंदगी के साथ उल्टे पांव घर वापस लौटना पड़ा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...