बस्तर (एजेंसियां)। छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुए नक्सली इनकाउंटर में 29 नक्सली ढेर हुए हैं। जवानों और नक्सलियों के बीच चल रहे मुठभेड़ का LIVE VIDEO भी आया है, जिसमें जवान गोलीबारी करते हुए आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। इस गोलीबारी का वीडियो जवानों ने ही बनाया है, जो इस आपरेशंस में शामिल हैं। ये उसी आपरेशंस का वीडियो है, जिसमें 29 नक्सली मार गिराये गये।

DRG और BSF के जवानों ने माओवादियों के ठिकाने में घुसकर उनके 29 नक्सलियों को मार गिराया। जिसमें दो लाखों के इनामी नक्सली भी थे। ललिता और शंकर उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी में नक्सलियों के DVCM पद पर एक्टिव थे। ललिता की उम्र करीब 50 साल थी। ये अपने पास इंसास राइफल रखती थी। वहीं, शंकर की उम्र करीब 47 साल थी। वह अपने पास AK-47 रखता था। मुठभेड़ के वक्त नक्सली दोपहर का खाना खाकर बेफिक्र होकर बैठे थे।

सूत्र बताते हैं कि ये हमला उस वक्त हुआ, जब कमांडर शंकर राव मीटिंग लेने की तैयारी कर रहा था। करीब 250 से 300 मीटर तक जवान उनके करीब पहुंच गए और फिर फायरिंग खोल दी। वीडियो में कुछ जवान पोजीशन लेते हुए नजर आ रहे हैं। फायर करते हुए आगे भी बढ़ रहे हैं। जिस जवान ने वीडियो बनाया, वह कह रहा है कि ‘एकदम आगे नहीं…आड़ लेते हुए…पीछे वाले फायर मत करना। ज्यादा नजदीक मत जाओ।’

16 अप्रैल को पहाड़, नदी-नाले पार कर करीब 300 से 400 जवान नक्सलियों को घेरने उनके गढ़ में घुस गए। नक्सली जिस जंगल को अपना सुरक्षित ठिकाना मानकर रुके थे, वह टेकरी वाला इलाका था। लगभग 1 से डेढ़ बजे के बीच जवान नक्सलियों के ठिकाने के नजदीक पहुंच गए थे। जवानों और नक्सलियों के बीच की दूरी महज 250 से 300 मीटर ही थी।

पेड़ और मेड़ का सहारा लेकर जवान छुप गए। जहां नक्सली मौजूद थे, उस पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया। यहां नक्सली कमांडर शंकर अपने साथियों के साथ खाना खाकर निश्चिंत बैठा था। सूत्रों के मुताबिक एनकाउंटर से कुछ देर पहले शंकर अपने साथियों के साथ मीटिंग करने वाला था। करीब साढ़े 5 घंटे तक मुठभेड़ चली। फायरिंग रुकी तो जवानों ने मुठभेड़ वाले इलाके की सर्चिंग की। फोर्स ने पहले 18 और फिर बाद में 11 और, इस तरह कुल 29 नक्सलियों के शव बरामद किए

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...