चाईबासा। नक्सली आईडी ब्लास्ट में कई जवानों के घायल होने की खबर है। पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में नक्सलियों के प्लांट किए गए आईडी की चपेट में कई जवान आ गए है। प्रारभिक जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट में अब तक 3 जवानों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया है। इसमें 3 जवान घायल हो गए हैं। ये घटना सुबह की बताई जा रही है। घायल जवानों को स्थानीय उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार सभी घायल जवानों को रांची के मेडिका में भर्ती कराया जाएगा।

जवानों की हालत कैसी है? इस बारे में भी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल मौके पर फोर्स को रवाना कर दिया गया है। वहीं इलाके में सर्चिंग चलाई जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...