आरा। गोलीबारी में शिक्षक को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिक्षक का नाम अजीज मियां है। जानकारी के मुताबिक झारखंड के चतरा जिला से रिटायर्ड होने के बाद अजीज मियां पटना जिला के फुलवारी शरीफ में अलबाद कॉलोनी में रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि लियाकत अली व मोहम्मद अजीज के भांजा शोएब अख्तर की 20 अप्रैल को शादी हुई थी, 22 अप्रैल को बहुभोज था।

परिजनों के मुताबिक दोनों भाई बहुभोज में शामिल होने गड़हनी आए थे। मंगलवार की सुबह दोनों भाई नमाज अदाकर कमरे में बैठ नाश्ता कर रहे थे। तभी बात-बात में जमीन के बंटवारे का विवाद होने लगा। भाईयों के बीच 18 बीघा जमीन बंटवारे के विवाद में रिटायर्ड कार्यपालक अभियंता लियाकत अली को उनके बड़े भाई अजीज मियां ने अपने लाइसेंसी बंदूक से तीन गोली मार दी। लियाकत को सीने और पेट में दो गोली लगी, मौत हो गई।

इधर फायरिंग की आवाज सुन कर रिश्तेदार पहुंचे, तो कमरा अंदर से बंद पाया। तब रिश्तेदारों ने दरवाजा को तोड़ दिया, अंदर देखा की लियाकत को गोली लगी थी। अजीज के हाथों में बंदूक थी। अजीज के पास बंदूक देखकर गड़हनी में लोगों ने इसे लेकर आने का कारण पूछा था। तब अजीज ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में बंदूक का सत्यापन हो रहा है। इस बंदूक का भी सत्यापन कराना है।अजीज मियां को उसके दुनाली बंदूक के साथ घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिवार के तरफ से अभी तक आवेदन नहीं मिला है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...