रांची: झारखंड में मौसम विभाग ने आज से 27 अप्रैल तक हीट वेव अलर्ट जारी किया है। राज्य के जिन इलाकों में हिट वेव का सबसे ज्यादा खतरा है, उनमें कोल्हान प्रमंडल शामिल है। इसमें मुख्य रूप से पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला- खरसांवा का इलाका शामिल है। इन इलाकों में हीट वेव का खतरा बढ़ रहा है। यहां बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट रहने की अपील की है और आज यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अप्रैल तक कोल्हान प्रमडल में हिट वेव का खतरा है। जबकि 26 अप्रैल को कोल्हान के साथ- साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो, धनबाद के जिलों में संथाल के जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में हीट वेव का खतरा बढ़ रहा है।

27 अप्रैल को यह कोल्हान, उत्तरी छोटानागपुर, संथाल के साथ- साथ कई दूसरे जिलों में भी बढ़ रहा है। धीरे-धीरे पूरे राज्य में हिट वेव का खतरा बढ़ रहा है।

राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री के आंकड़े के नीचे आ गया है। जिन जगहों पर अधिकतम तापमान अब भी 40 के आंकड़े को पार कर रहा है उनमें….

  • सरायकेला जहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस है।
  • पाकुड़ 41.7 डिग्री सेल्सियस
  • बहरागोड़ा 43.6 डिग्री सेल्सियस
  • गोड्डा 41.1 डिग्री सेल्सियस है। इन इलाकों में जहां का तापमान 40 के आंकड़े को पार कर रहा है हीट वेव का सबसे ज्यादा खतरा इन इलाकों में है।

28 अप्रैल से हीट वेव से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। राज्य में पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो राज्य में कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश लातेहार और जगन्नाथपुर में हुई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...