इंदौर। “मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा पति और उसकी गर्लफ्रेंड है…..” हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने फांसी लगा ली। सुसाइड का चौकाने वाला मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है। महिला ने अपने पति के अफेयर से तंग आकर फांसी लगायी। सुसाइड करने से पहले उसने अपने साथ हो रही प्रताड़ना की पूरी कहानी खुद बताई है। महिला ने अपने दोनों हाथों में मराठी में सुसाइड नोट लिखा, जिसमें पति और उसकी प्रेमी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में महिला के पति और उसकी प्रेमिका के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की है।घटना बायपास स्थित सिल्वर स्प्रिंग फेस-2 की है। 40 वर्षीय कविता पाटिल ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।40 वर्षीय कविता पाटिल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। स्वजन घर पहुंचे तो पता चला कविता ने बाएं हाथ पर सुसाइड नोट लिखा है। उसने पति पंकज पाटिल और उसकी प्रेमिका नम्रता पर आरोप लगाए हैं।

इस मामले में पंकज और नम्रता के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।पुलिस ने देर रात पंकज को हिरासत में भी ले लिया।कविता की दो बेटियां है। एक बेटी इंदौर और दूसरी पुणे में पढ़ रही है। सूचना मिलने पर बेटी भी इंदौर पहुंच गई। एडीसीपी के मुताबिक, पंकज और नम्रता के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस नम्रता की तलाश कर रही है। मामले में पंकज और नम्रता के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...