बीजापुर। एजेंसियां- छत्तीसगढ़ में एक और भाजपा नेता की हत्या कर दी गयी। 5 दिन के भीतर ये दूसरे भाजपा नेता की हत्या हुई है। दोनों ही हत्या नक्सलियों ने की है। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर में नक्सलियों ने बुधवार को इस वारदात को अंजाम दिया। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग का पहले अपहरण किया गया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाला। मामला जांगला थाना क्षेत्र के कोटामेट्‌टा का है।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि, थाने से करीब 12 किमी दूर भुर्रीपानी में वन विभाग की ओर से तालाब निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान शाम करीब 4.30 से 5 बजे के बीच कुछ लोग पहुंचे और निर्माण कार्य में लगी JCB में आग लगा और मालिक कैलाश नाग (40) की हत्या कर दी।

नक्सलियों ने हत्या के बाद लाश को भूरीपानी और कोकमेंटा के बीच फेंका और वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में सर्चिंग जारी है। नक्सली लगातार प्रदेश में भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं।

बीजापुर में भाजपा नेता की हत्या की 5 दिन में यह दूसरी वारदात है। शनिवार को नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला कर मार दिया था। वे शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे।

इससे पहले 9 दिसंबर को नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने BJP नेता कोमल मांझी की हत्या कर दी थी। साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने मंदिर से लौट रहे कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया। नक्सलियों ने आमदई माइंस की दलाली करने का आरोप लगाया था। बस्तर में एक साल के अंदर 10 बीजेपी नेताओं की हत्या हुई है।

रोड एक्सीडेंट में भाजपा नेता की मौत
छत्तीसगढ़ में ही एक और घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष की मौत हो गयी। सड़क हादसे में जिलाध्यक्ष की जहां जान चली गयी, वहीं कार्यालय प्रभारी की हालत नाजुक है। BJP नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त कोण्डागांव 6 मार्च 2024। भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गयी है। घटना कोंडागांव की बतायी जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतना जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी। भाजपा अल्पसंख्या मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया पार्टी के काम से कोंडागांव से जगदलपुर जा रहे थे। कार में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान मवेशी और सड़क पार कर रहे बच्चें को बचाते हुए तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...