रांची : झारखंड के कोल्हान और संताल परगना प्रमंडलों में 19 अप्रैल से तीन दिन के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम कार्यालय ने बुधवार को कहा कि जो जिले प्रभावित होंगे उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने 19 से 21 अप्रैल तक राज्य के कोल्हान प्रखंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सराईकेला-खरसावां जिले में लू की चपेट में रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के संथाल प्रमंडल के दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिले में भी 20 से 21 तक हिट वेव चलेगा।

स्कूलों का बदला समय

बढ़ते तापमान और छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूलों ने समय सारिणी में बदलाव शुरू कर दिया है। कई स्कूलों ने सुबह स्कूल पहुंचने और दोपहर छुट्टी के समय में बदलाव किया है। वहीं, कई स्कूल अगले सप्ताह से टाइमिंग में बदलाव करेंगे।

वहीं धनबाद में गर्मी बढ़ने व लू चलने के साथ शहर के पब्लिक स्कूलों ने समय में बदलाव करना शुरू कर दिया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद ने गुरुवार से स्कूल संचालन के समय में बदलाव किया है। प्री-नर्सरी से दूसरी कक्षा तक सुबह आठ बजे से 11.30 बजे तक और तीन से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल सुबह सात बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगा। यह अगले आदेश तक प्रभावित है। वहीं शहर के कई स्कूलों ने समय में बदलाव किया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...