पलामू। भोजपुरी स्टार खेसारी यादव के स्टेज शो में जमकर बवाल हुआ। हंगामा उस वक्त हुआ, जब स्टेज शो के दौरान किसी ने गुलेल चला दी। गायक खेसारी लाल और गायिका अंतरा सिंह का स्टेज शो पलामू में आयोजित किया गया था। नौडीहा प्रखंड के तीन पंचायत शाहपुर, सरईडीह व करकट्टा पंचायत श्रीराम नवमी पूजा समिति और रामायण मंडली नावाडीह ने संयुक्त रूप से इस शो का आयोजन किया था।

खेसारी को निशाना साधकर गुलेल चलाई गई और पत्थर भी फेंके गए। गुलेल से निकली कांच की गोली डांसर मुन्नी बाई के सिर पर लगी, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद हंगामा के कारण थोड़ी देर के लिए प्रोग्राम रोकना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर खेसारी परफार्म कर रहे थे। तभी भीड़ से किसी ने गुलेल मार दी। गुलेल से निकला पत्थर सीधे एक डांसर को लगा और वो लहुलूहान हो गयी। डांसर मुन्नी के गुलेल लगने के बाद हंगामा शुरू हो गया।

इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, डांसर के सिर पर तीन टांके लगे। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।सासाराम से डांसरों को बुलाया गया था, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा डांसर शा‍मिल थीं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के सामने हंगामा और पत्थरबाजी हुई। इस मामले में नवडीहा थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...