रांची । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में है। एक बार फिर उनका नाम झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता के रूप में शुमार हुआ हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद से ही झारखंड में सबसे अधिक व्यक्तिगत कर देने का रिकॉर्ड प्रत्येक वर्ष इन्हीं के नाम रहा है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी इनकी आमदनी 130 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।

इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बावजूद उनकी आमदनी में इजाफा हुआ है। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष 2022- 23 में 17 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स के रूप में जमा किया है। पिछले साल उन्होंने एडवांस टैक्स के रूप में 13 करोड़ रुपए जमा किए थे, जो पिछले साल के मुकाबला 4 करोड़ ज्यादा है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है की उनकी आमदनी में कितना इजाफा हुआ है। सबसे खास बात यह है की पिछले कई वर्षों से झारखंड के व्यक्तिगत करदाता के रूप में महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर बने हुए हैं।

धोनी IPL की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा पिछले दिनों उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन की क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। कुछ वर्ष पहले उन्होंने सेवन के नाम से अपने sports वेयर ब्रांड भी लांच किया था धोनी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह कई नामी कंपनियों के प्रचार करते tv पर भी नजर आते हैं। धोनी के नाम से बेंगलुरु में क्रिकेट अकादमी भी चलती है।

वित्त मंत्री ने तारीफ के साथ दी नसीहत

झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत कर दाता बनने पर राज की वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जो भी इनकम टेक्स आता है उसमें राज सरकार का 41% हिस्सा होता है। इसे विकास कार्य किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि सभी बिजनेसमैन को भी समय पर अपनी आमदनी की हिसाब से टैक्स जमा करना चाहिए ।

वित्त मंत्री रामेश्वर राव ने महेंद्र सिंह धोनी से अपील की है की उन्हें वेलफेयर का भी काम करना चाहिए। उन्हें झारखंड के गरीब लोगों के बीच अपने आमदनी में से कुछ खर्च करना चाहिए। मेधावी छात्राओं के लिए एक स्कॉलरशिप की स्थापना करना चाहिए। बहुत इसे गरीब बच्चे हैं जो फीस नहीं भर पाने का कारण पढ़ नहीं पाते। महेंद्र सिंह धोनी को चाहिए की वे ऐसे गरीब होनहार छात्रों को खोजें और उनका भविष्य संवारने में आर्थिक मदद करें।

आपको बता दें की धोनी ने 15 अगस्त 2020 को आजादी के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यासी घोषणा की थी। साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी एंट्री हुई थी। 16 वर्षों की क्रिकेट कैरियर में वह भारत के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी कप्तानी टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी हासिल की। क्रिकेट के अलावा भी कई अन्य वजहों से धोनी सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने परिवार के साथ रांची के रिंग रोड पर सिमलिया में मौजूद फॉर्म हाउस में रहते हैं। जब भी रांची में रहते हैं तो जेएससीए ग्राउंड में जाकर बच्चों को क्रिकेट के गुरु सिखाते हैं। उनको इसलिए भी हरफनमौला कहा जाता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...