रांची: गुजरात में मोरबी ब्रिज की दुर्घटना में अबतक 140 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। दुर्घटना में सबसे ज्यादा मौत बच्चों और महिलाओं की हुई है। इस धटना पर झारखंड के नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया है। एनडीआरएफ की टीम अब भी राहत और बचाव कार्य युद्धस्‍तर पर चला रही है। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश, राजेश ठाकुर समेत कई नेताओं ने मोरबी पुल हादसे पर गहरा दुख जताया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर लिखा- गुजरात के मोरबी में नदी पर बने ब्रिज के टूटने से कई लोगों के हताहत होने से दुखद खबर मिली है। परमात्मा से हादसे में हताहत हुए लोगों की कुशलता की कामना करता हूं ।

पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लिखा, गुजरात के मोरबी स्थित झूलता पुल के अचानक टूटने से कईयों के हताहत होने एवं लापता होने की अत्यंत दुःखद सूचना मिली। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ईश्वर पीड़ित परिजनों को दुःख के इस वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

रघुवर दास का ट्वीट

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने भी घटना पर दुख जताते हुए लिखा है, गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने के हादसे का दुखद समाचार मिला। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ईश्वर से हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

भाजपा नेता और सांसद निशिकांत दूबे ने भी घटना पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर इन्होंने लिखा गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद है। इस हादसे में दिवंगत सभी को ईश्वर शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की प्रार्थना करता हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

झारखंड मे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस घटना पर खेद प्रकट करते हुए लिखा, अत्यंत दुखद घटना । गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने से करीब 400 लोगों के नदी में गिरने एवं 40 लोगों के निधन की खबर आ रही है । ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटनाग्रस्त लोगों को सही सलामत रखें एवं दिवंगत भक्तगणों को अपने श्री चरणों में स्थान दें ।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...