हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में एक नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान बाराटांड ग्राम निवासी वीरेंद्र कुमार (पिता शिबू रविदास) के रूप में हुई है। बरही थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर युवक को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

युवक वीरेंद्र कुमार के खिलाफ अफीम कोठी टोला की एक नाबालिग लड़की ने आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि लड़के ने शादी का झांसा देकर चार-पांच दिन तक हजारीबाग में रखा और यौन शोषण किया, उसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया।

पीड़िता के द्वारा पिछले 19 अप्रैल को दिए गए आवेदन के आधार पर बरही थाने में कांड संख्या 172/23 दर्ज किया गया। दर्ज प्राथमिकी में युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित युवक वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वहीं पीड़िता का मेडिकल करवाया गया एवं न्यायालय में उसका 164 का बयान करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन जारी रखी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...