मौसम विभाग : झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश!
Meteorological Department: It will rain in these districts of Jharkhand!

झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते बुधवार को राज्य के उत्तरी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे.
मौसम विभाग की माने तो आज कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा.
वहीं कल यानि 28 फरवरी को उत्तर पश्चिमी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. जबकि शेष हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही 1 मार्च को भी कई हिस्सों में बारिश की संभावना है.
पिछले 24 घंटे की बात करें तो. राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे कम न्यनूतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस चतरा में दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. लेकिन अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.









