पाकुड़ । NMOPS के बैनर तले संघर्ष करने वाले पाकुड़ जिले के साथ साथ झारखंड के 24 जिलों के कर्मचारियों/ पदाधिकारियों की बदौलत 01/12/ 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को झारखंड सरकार द्वारा पुरानी पेंशन लागू की गई है। झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने के उपलक्ष्य में चिकित्सक एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ पाकुड़ के सदर अस्पताल पाकुड़ में मिलन- सह- वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल सर्जन पाकुड, डीटीओ पाकुड़, सीएचसी प्रभारी, एवं जिला सचिव ने अपने विचार व्यक्त किए।

सिविल सर्जन द्वारा NMOPS पाकुड़ के जिला संयोजक मोहम्मद शमशेर आलम को पुरानी पेंशन प्राप्त करने में अमूल्य योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में नीलम मुर्मू , गोपाल कुमार, नीरज कुमार, विजय हांसदा, रामदेव एक्का, सुजन हाजरा, बिनोद कुमार, अंजु कुमारी, शिवानी कुमारी , अनुप हजारी , रणधीर कुमार, षष्टी चरण मोदी, इंदु ठाकुर, चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य शामिल हुए।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...