रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सरफराज अहमद ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी के नेता सरफराज अहमद गांडेय विधानसभा सीट से विधायक थे। झारखंड विधानसभा सचिवालय की तरफ से सोमवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।इस नोटिफिकेशन में इस बात का जिक्र नहीं है कि सरफराज अहमद ने विधायक पद से इस्तीफा क्यों दिया है। विधानसभा सचिवालय की तरफ से बताया गया है कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह विधानसभा सीट अब 31 दिसंबर, 2023 से खाली हो चुका है। बता दें कि झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। हेमंत सरकार के विधायक सरफराज अहमद ने राज्य में चुनाव से कुछ समय पूर्व इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सरफराज अहमद अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और यह नाराजगी भी उनके इस्तीफे की एक वजह हो सकती है। ‘ईटीवी भारत’ के साथ बातचीत में सरफराज अहमद ने अपने इस्तीफे को लेकर कहा कि कुछ बात है जो वो दो-तीन दिनों के बाद बताएंगे। यह भी बताया जा रहा है कि सरफराज अहमद ने दिल्ली से आकर रांची में इस्तीफा दिया और फिर वो दिल्ली चले गए। झामुमो विधायक के इस्तीफे कीचर्चा पूरे राज्य में है। चर्चा यह भी हो रही है कि गांडेय से विधायक रहे अगला सरफराज अहमद की सरकार में नहीं चलती थी। मीडिया रिपोर्ट में कहा लेख रहा है कि अधिकारी भी उनकी नहीं सुनते थे और इस बात से वो काफी नाराज थे। पार्टी और सरकार में अनदेखी सरफराज अहमद के इस्तीफे की वजह हो सकती है।

हालांकि, अभी यह सिर्फ कयास हैं। खुद सरफराज अहमद ने अपने इस्तीफे पर अभी चुप्पी नहीं तोड़ी है। उनकी तरफ से कुछ बयान सामने आने के बाद ही उनके इस्तीफे की असली वजह का पता चल सकेगा। सरफराज अहमद पूर्व में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव के समय सरफराज अहमद ने जेएमएम ज्वाइन किया था। इसके बाद उन्होंने गांडेय सीट पर चुनाव लड़ जीत हासिल की थी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...