बाहों में बाहें डाल ‘कोजी’ हुईं मलाइका अरोड़ा! कैमरे में कैद हुआ नया मिस्ट्री मैन… देखकर फैन्स भी रह गए हैरान
रेस्टोरेंट लॉन्च पार्टी से वायरल हुआ वीडियो, अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद फिर चर्चा में आईं मलाइका की पर्सनल लाइफ

मुंबई: बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा Malaika Arora एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की अटकलें लगती रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका एक मिस्ट्री मैन के साथ बेहद करीब नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने नए रेस्टोरेंट की लॉन्च पार्टी रखी थी, जिसमें उनके कई करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हुए। इस पार्टी के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो में मलाइका एक शख्स के साथ बाहों में बाहें डाले क्लोज डांस करती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस भी हैरान रह गए। खास बात यह रही कि यह शख्स वही नहीं है जिनके साथ हाल ही में मलाइका का नाम जोड़ा जा रहा था। ऐसे में लोगों ने तुरंत सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर यह नया मिस्ट्री मैन कौन है?
दरअसल, वायरल वीडियो में मलाइका के साथ दिख रहे शख्स का नाम Sorab Bedi बताया जा रहा है। सोराब ने रियलिटी शो MTV Splitsvilla से अपनी पहचान बनाई थी। वीडियो में दोनों को पार्टी के दौरान काफी क्लोज होकर डांस करते देखा जा सकता है, जिससे सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया।
हालांकि बाद में सामने आई जानकारी के मुताबिक, मलाइका और सोराब के बीच सिर्फ दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ता है। यह वायरल क्लिप उनके नए रेस्टोरेंट की लॉन्च पार्टी का बताया जा रहा है। सोराब ने खुद भी पार्टी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें मलाइका और अन्य दोस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “स्वीन बॉम्बे के लिए बधाई हो मलाइका अरोड़ा।”
गौरतलब है कि इससे पहले भी वेलेंटाइन वीक के दौरान मलाइका की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने रोम में अपना खास दिन कथित बॉयफ्रेंड और हीरा व्यापारी Harsh Mehta के साथ मनाया था। हालांकि इस रिश्ते को लेकर मलाइका की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एक बार फिर मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ को चर्चा के केंद्र में ले आया है। अब फैंस यही जानने को उत्सुक हैं कि आखिर मलाइका के दिल में जगह किसने बनाई है।









