फिर ऑस्कर के मंच पर लौट रहीं प्रियंका चोपड़ा…जाकिर खान की बधाई ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल…क्या है पूरा मामला?
Priyanka Chopra is returning to the Oscar stage again... Zakir Khan's congratulations created a stir on social media... What is the whole matter?

Priyanka Chopra Oscar 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा जोनस अब 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी. इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की. लंबे समय से हॉलीवुड में सक्रिय प्रियंका के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “2026 अकादमी अवॉर्ड्स.” साथ ही उन्होंने उन सितारों की लिस्ट भी साझा की, जो इस बार अवॉर्ड समारोह में प्रेजेंटर के रूप में नजर आएंगे. इस लिस्ट में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, विल अर्नेट, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और पॉल मेस्कल जैसे बड़े हॉलीवुड सितारों के नाम भी शामिल हैं.
98वें अकादमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के ओवेशन हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा. यह समारोह 16 मार्च को आयोजित होगा और भारतीय समय के अनुसार सुबह 4:30 बजे से शुरू होगा. दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों की नजरें इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह पर टिकी रहेंगी.
Priyanka Chopra Oscar 2026 की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और दोस्तों ने उन्हें बधाई दी. मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो, आप सच में हीरो हैं.” इसके अलावा कई फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की.
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इस प्रोजेक्ट के जरिए प्रियंका करीब सात साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.









