बक्सर: अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है। 6 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने गन पॉइंट पर कर्मचारियों को बंधक बनाया। उनके साथ मारपीट भी की। फिर कैश काउंटर से लगभग 19 लाख ज्यादा रुपए लूट कर फरार हो गए।

घटना बुधवार शाम जिले के बड़का सिंघनपूरा गांव स्थित पंजाब नैशनल बैंक की है। बक्सर SP मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, चार बाइक पर छह बदमाश शाम 4 बजे बैंक पहुंचे। गन पॉइंट पर पहले बैंक के गार्ड को बंधक बनाया। इसके बाद बैंक कर्मियों और ग्राहकों को गन दिखाते हुए बंधक बना लिया। फिर लूट की घटना को अंजाम दिया।

बक्सर SP मनीष कुमार ने बताया की हां या पीएनबी बैंक से 19 लाख 48 हजार 200 रुपए लूटकर फरार हो गए। अपराधियों की संख्या 6-7 बताई जा रही है। एक डेढ़ घंटे स्थानीय पुलिस द्वारा रोजाना की तरह चेक किया गया था, लेकिन लूट के समय यहां कोई पुलिस नहीं थी। इस घटना को लेकर पुलिस आगे की करवाई कर रही है। छापेमारी चल रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...