गिरिडीह: गिरिडीह में बस हादसे की दर्दनाक तस्वीरें आ रही है। अभी तक मौत की पुष्टि प्रशासन की तरफ से नहीं की गयी है, लेकिन कुछ लोगों के घायल होने की बात जरूर कही जा रही है।

हादसे का शिकार हुई सम्राट बस रांची से गिरिडीह जा रही थी। हादसा गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र स्थित बराकर पुल की है। एक्सीडेंट के बाद बस बराकर नदी में गिर गई। बस के गिरने से अफरा-तफरी मच गयी है। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन भी मुस्तैद है।

राहत और बचाव कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में 25 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक बस में तकरीबन 30 से अधिक लोग सवार थे।

बस जैसे ही पीरटांड थाना पार कर बराकर नदी के पास पहुंची। ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। संतुलन खोने की वजह से बस सीधा पुल से नीचे नदी में गिर गई। प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू का काम चला रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...