नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची करते हुए कहा कि सभी प्रत्याशी जीतने वाले हैं।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 6 राज्यों से 43 नामों की घोषणा की गई है। इसमें असम से 12 , गुजरात से 7, मध्य प्रदेश से 10, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3 और दमन द्वीप से 1 उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। कांग्रेस की इस लिस्ट में 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम उम्मीदवार है।

(Congress Second List कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को भी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ को टिकट दी गई है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर टिकट दी गई है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई को जोरहाट से टिकट दी गई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...