रांची। शपथ ग्रहण तो चंपई सोरेन का हो गया है, लेकिन सरकार को बचाने में महागठबंधन को मुश्किलें आने वाली है। सोरेन परिवार में बागी तेवर तो थे ही, अब कुछ और झामुमो विधायक नाराज हो गये हैं।खबर है कि लोबिन हेम्ब्रम पार्टी छोड़ सकते हैं। यही नहीं चमरा लिंडा भी नाराज बताये जा रहे हैं। ये नाराजगी उस वक्त सामने आ रही है, जब फ्लोर टेस्ट में समय 48 घंटे का बचा है।

5 फरवरी को चंपई सोरेन को फ्लोर टेस्ट देना है, ऐसे में सीता सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेंब्रम जैसे नेताओं की नाराजगी पार्टी को भारी पड़ सकती है। हालांकि फिर भी संख्या बल महागठबंधन के पास है। फ्लोर टेस्ट में पास होने के लिए गठबंधन को 41 विधायकों की जरूरत है। राजभवन में जो सूची भेजी गयी थी, उसमें 43 विधायकों के हस्ताक्षर हैं, जबकि आंकड़ों के लिहाज से 47 विधायक गठबंधन में होने चाहिये।

ऐसे में अगर बहुमत साबित चंपई सोरेन की सरकार कर भी लिया, तो आने वाले दिनों में सरकार की राह आसान नहीं रहने वाली है। भाजपा फिलहाल आंकड़ों की गणित में तो पीछे हैं, लेकिन वो गठबंधन सरकार को आराम से रहने देगी, इसकी गुंजाईश नहीं के बराबर है। इधर झामुमो और कांग्रेस ने अपने विधायकों को बचाने के लिए हैदराबाद की शरण ले रखी है। झारखंड में चंपई सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन के 37 विधायक तेलंगाना पहुंच गए हैं।

रांची से चार्टर्ड फ्लाइट ये विधायक हैदराबाद पहुंचे। इन्हें हैदराबाद के लिओनिया रिसॉर्ट में ठहराया गया है।साहिबगंज जिले के बोरिओ विधानसभा क्षेत्र से JMM विधायक लोबिन हेम्ब्रेम का वीडियो सामने आया है। वह मीडिया से बात करते हुए पार्टी छोड़ने की बात कह रहे हैं। बिशुनपुर से JMM विधायक चमरा लिंडा‌ भी नाराज बताए जा रहे हैं। नाराजगी की कड़ी कल तक और लंबी हो सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...