Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
26 February Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सप्ताह के पहले दिन हम आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं। आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। चलिये बताते हैं कैसे हैं आपकी राशि के आज के सितारे

मेष राशिफल
माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाने का भी योग है। कारोबार में सुधार के लिए मित्र का सहयोग मिल सकता है।आपका मन डर से ग्रसित रहेगा। कोई पुराना रोग उभरने की संभावना बन रही हैं। वाहन व मशीनरी के इस्तेमाल में सावधानी रखें।

वृष राशिफल
आज लापरवाही कष्टदायक साबित हो सकती हैं। परिवार में सुख का माहौल रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर होंगे और अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। 14 मार्च से कार्यक्षेत्र में सुधार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे।आपका मन अस्थिर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता होगी।

मिथुन राशिफल
आज का दिन अत्यधिक चिंता और भावनाओं से ग्रसित रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग है। खर्च अधिक हो सकते हैं। वाहन और वस्त्र पर भी ध्यान दें।शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव होगी।

कर्क राशिफल
मन अशांत रहेगा, परंतु 18 मार्च से शांति मिलेगी। परिवार में सद्भाव होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर हो सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का संकेत भी है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्लान बन सकता है। आज स्वास्थय बदलते मौसम की वजह से बिगड़ सकता हैं। घरेलु दवाओं का इस्तेमाल करना ठीक रहेगा, अन्यथा दिक्क्त अधिक रहेगी।

सिंह राशिफल
मानसिक शांति रहेगी और आत्मविश्वास भी बना रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी राजनेता से मुलाकात हो सकती है। मित्र की मदद से कारोबार में अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा का भी योग है।जरुरी काम से यात्रा करने का योग बन रहा हैं, इस वजह से अत्यधिक थकान महसूस होगी। मन चिड़चिड़ा हो सकता हैं, तनाव घेरेगा।

कन्या राशिफल
आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखें। परिवार की सुख-सामग्री का ध्यान रखें। नौकरी में सफलता के अवसर हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी बुजुर्ग महिला से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।मन मानसिक तनाव से ग्रसित हो सकता है। काम का धीमा रवैया हेल्थ पर प्रश्नचिन्ह खड़े करेगा।

तुला राशिफल
आज के दिन शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह से स्वस्थ रहेंगे। मानसिक सुख से भरपूर रहेगा। उच्च शिक्षा या विद्या के क्षेत्र में यात्रा का संकेत है। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता के अवसर मिलेंगे और अफसरों का सहयोग भी मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।लेकिन किसी नजदीकी परिजन का स्वास्थय चिंता में डाल सकता हैं।

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन चिंता और तनाव में गुजरने की संभावना हैं। नौकरी में सफलता के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाने की संभावना भी है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं।कोई पुराना रोग उभरने की संभावना बन रही है, ऐसे में मेडिकल खर्चे होंगे।

धनु राशिफल
आज के दिन शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। किसी पुराने मित्र से मिलान हो सकता है। मित्र के सहयोग से आय के साधन बढ़ सकते हैं। कारोबार में विस्तार होगा। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक/बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति की संभावना है।वाहन दुर्घटना की संभावना हैं, इसलिए संभलकर चलें।

मकर राशिफल
आज के दिन शारीरिक तंदरुस्ती के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कला या संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर होंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना भी है। किसी संपत्ति से धन-प्राप्ति हो सकती है।नए विचार आएंगे, जो आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज स्वभाव मे चिड़चिड़ापन आर्थिक नुकसान भी दे सकता हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता होगी और मित्र का सहयोग भी मिलेगा। कारोबार में परिश्रम बढ़ेगा, लेकिन आय में भी वृद्धि होगी।स्किन से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान करेगी और खर्चा करवाएगी।

मीन राशिफल

आज का दिन हेल्थ के लिहाज से बिल्कुल बेहतर रहने की उम्मीद हैं। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के अवसर हो सकते हैं और किसी दूसरे स्थान पर जाने का भी योग है। पारिवारिक सुख में कमी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं। सड़क पर वाहन चलाते समय पैरों में चोट लगने की संभावना हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...