भारत के 10 रिकॉर्ड-ब्रेकर ब्रिज: चिनाब से लेकर राम सेतु तक, जानें उनकी अनोखी खूबियां

नई दिल्ली – जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल को आज (6 जून) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया। यह ब्रिज न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में इंजीनियरिंग की एक मिसाल है। 359 मीटर की ऊंचाई पर बने इस चिनाब ब्रिज की तुलना एफिल टावर से की जाए तो यह उससे भी 35 मीटर ऊंचा है। यह पुल 1315 मीटर लंबा है और 1486 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। यह 8 तीव्रता तक के भूकंप और 266 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को सहने में सक्षम है।

लेकिन भारत सिर्फ चिनाब ब्रिज तक ही सीमित नहीं है। देश में कई ऐसे पुल हैं जो अपने अनोखे डिज़ाइन, ऐतिहासिक महत्व और तकनीकी विशेषताओं के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। आइए जानते हैं भारत के 10 ऐसे ब्रिजों के बारे में, जो अपने आप में रिकॉर्ड ब्रेकर हैं।

1. बांद्रा-वर्ली सी लिंक (मुंबई)

भारत के 10 रिकॉर्ड-ब्रेकर ब्रिज: भारत के सबसे बेहतरीन इंजीनियरिंग चमत्कारों में से एक, यह 5.6 किमी लंबा ब्रिज मुंबई के बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है। इससे यात्रा का समय एक घंटे से घटकर 10 मिनट रह गया। स्टील के केबल्स से बने इस ब्रिज में 56 हजार हाथियों के वजन के बराबर सामग्री लगी है।

2. पंबन रेल ब्रिज (तमिलनाडु)

भारत के 10 रिकॉर्ड-ब्रेकर ब्रिज: रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला यह ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेल ब्रिज है। 2.08 किमी लंबा यह ब्रिज हवा की गति के अनुसार रेल सिग्नल को ऑटोमेटिक नियंत्रित करता है। जहाजों को रास्ता देने के लिए ब्रिज का हिस्सा कुछ ही मिनटों में उठाया जा सकता है।

3. डबल डेकर रूट ब्रिज (मेघालय)

भारत के 10 रिकॉर्ड-ब्रेकर ब्रिज: चेरापूंजी के पास स्थित यह लिविंग रूट ब्रिज पेड़ों की जड़ों से बनाया गया है। 25 साल में तैयार हुए इस ब्रिज पर एक साथ 50 लोग चल सकते हैं। इसकी उम्र 500 साल तक मानी जाती है। इसे “मेघालय का ताजमहल” भी कहा जाता है।

4. हावड़ा ब्रिज (पश्चिम बंगाल)

भारत के 10 रिकॉर्ड-ब्रेकर ब्रिज: कोलकाता का प्रतीक बन चुका यह ब्रिज पूरी तरह नट-बोल्ट के बिना बना है। यह कंटीलीवर ब्रिज दुनिया में अपनी तरह का छठा सबसे लंबा ब्रिज है। इसकी लंबाई 705 मीटर और ऊंचाई 82 मीटर है।

5. राम झूला (उत्तराखंड)

भारत के 10 रिकॉर्ड-ब्रेकर ब्रिज: गंगा नदी पर बना यह झूला पुल ऋषिकेश को जोड़ता है। 1986 में बने इस ब्रिज की लंबाई 220 मीटर है। यह पुल 44 मिमी मोटी रस्सियों से टिका हुआ है और धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र है।

6. लक्ष्मण झूला (उत्तराखंड)

भारत के 10 रिकॉर्ड-ब्रेकर ब्रिज: ऋषिकेश में ही स्थित यह ऐतिहासिक ब्रिज 1930 में जनता के लिए खोला गया था। 124 मीटर लंबा यह सस्पेंशन ब्रिज अब सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है, लेकिन इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता बरकरार है।

7. सिंगशोर ब्रिज (सिक्किम)

240 मीटर लंबा और 198 मीटर ऊंचा यह ब्रिज एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा सस्पेंशन ब्रिज है। यह सिक्किम की पहाड़ियों में स्थित है और रोमांच प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय स्थल है।

8. राम सेतु (तमिलनाडु से श्रीलंका)

भारत के 10 रिकॉर्ड-ब्रेकर ब्रिज: 48 किलोमीटर लंबा यह प्राचीन पुल पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा है। इसे भगवान राम ने वानर सेना की मदद से बनाया था। इसे एडम्स ब्रिज भी कहा जाता है और इसकी संरचना प्राकृतिक लाइमस्टोन से बनी है।

9. अन्नाई इंदिरा गांधी रोड ब्रिज (तमिलनाडु)

यह ब्रिज पंबन द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ता है और इसकी लंबाई 2.34 किमी है। इसे वर्ष 1988 में उद्घाटित किया गया था। इसके नीचे से समुद्री जहाज आराम से गुजर सकते हैं।

10. सरायघाट ब्रिज (असम)

ब्रह्मपुत्र नदी पर बना यह ब्रिज भारत के पूर्वोत्तर को शेष भारत से जोड़ता है। 1492 मीटर लंबा यह ब्रिज रेल और सड़क दोनों के लिए उपयोगी है। यह असम का पहला मल्टी-मोड ब्रिज है।

Related Articles