लातेहार: पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सली संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर राजू यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। राजू यादव लातेहार और लोहरदगा जिले में कई अपराधी कांड को अंजाम दिया था। गिरफ्तार नक्सली चंदवा थाना क्षेत्र के चेटर गांव का रहने वाला है।

एसपी अंजनी अंजन बताया कि गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर एक रायफल 82 जिंदा गोली समेत कई अन्य सामान बरामद किए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी से पुलिस के कुछ अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि राजू यादव टीएसपी नक्सली संगठन को इस क्षेत्र में फिर से सक्रिय बनाने की योजना बना रहा था।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी राजू यादव लातेहार लोहरदगा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई लोगों को नामजद अभियुक्त है। इस पर विभिन्न नक्सली और आपराधिक कार्रवाई को लेकर अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि राजू यादव इन दिनों मुख्य रूप से संवेदक और व्यवसाय करने वाले लोगों से और लेवी वसूलने का कार्य करता था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...