गिरिडीह: कुशवाहा संघ गिरिडीह का जिला स्तरीय चुनाव 28 अगस्त 2022 को संपन्न होगा। इसके लिए 24 अगस्त 2022 को कुशवाहा छात्रावास में नामांकन प्रपत्र भरे जाएंगे। नामांकन प्रपत्र की वापसी 25 अगस्त तक ली जा सकेगी। 27 अगस्त को नामांकन प्रपत्र की जांच कमिटी करेगी। संघ के मुख्य पद अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। बाकी पदों पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया जाएगा।

कैसा होगा संघ का स्वरूप

चुनाव प्रक्रिया में मतदाता के रूप में प्रखंड स्तर पर चुने गए सभी पदाधिकारी ,जिला स्तर पर प्रखंड स्तर से भेजे गए प्रतिनिधि एवं संस्था के स्थाई सदस्य मतदाता होंगे, चुनाव कार्य के संचालन हेतु 11सदस्य कमिटी बनाई गई है। जिसमें डॉ कपिल देव महतो, रामदेव प्रसाद वर्मा, तिलक महतो, डॉ शशि भूषण प्रसाद, योगेश्वर महतो ,अशोक कुमार वर्मा रामाकांत शरण हरिनंदन कुमार वर्मा ,नागेश्वर प्रसाद वर्मा, अर्जुन प्रसाद कुशवाहा, बैजनाथ प्रसाद वर्मा को जिला चुनाव प्रभारी बनाया गया है। तमाम प्रखंड के पदाधिकारियों से अपील की है की जिला में होने वाले चुनाव में सभी प्रखंड स्तरीय पदधारक भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।

बैजनाथ प्रसाद वर्मा कुशवाहा संघ जिला चुनाव के प्रभारी बनाए गए हैं जो अपनी देखरेख में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कार्य संपन्न कराएंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...