Manish Jaiswal profile In Hindi: भाजपा ने जयंत सिन्हा के स्थान पर मनीष जायसवाल को हजारीबाग से उम्मीदवार बनाया है। मनीष जायसवाल अभी भाजपा की टिकट पर हजारीबाग से ही विधायक हैं। जिस वक्त प्रत्याशी के तौर पर मनीष जायसवाल के नाम का ऐलान हुआ, उस वक्त वो विधानसभा में ही बजट सत्र की कार्रवाई में मौजूद थे। जैसे ही प्रत्याशी के तौर पर मनीष जायसवाल की घोषणा हुई।

सदन में ही बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। इस पल को विधायक व भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बहुत ही भावुक पल बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि मेरी कर्मभूमि हजारीबाग से मां के समान मेरे दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो जी समेत पक्ष और विपक्ष के सभी साथियों ने मुझे बधाई दी। यह मेरे लिए बेहद ही भावुक पल रहा। इस अवसर पर मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।

मनीष जयसवाल झारखंड की हजारीबाग सीट से भाजपा के विधायक हैं। 2014 में वो पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप प्रसाद को 27129 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए। उसके बाद उन्होंने 2019 में भी उन्होंने हजारीबाग सदर से जीत दर्ज की। 2019 में जयंत सिन्हा यहां से 7 लाख वोट पाकर जीते थे, लेकिन उन्होंने शनिवार को ही प्रत्यक्ष चुनावी प्रक्रिया से खुद को मुक्त रखने का अनुरोध पार्टी आलाकमान से किया और उसके बाद जब हजारीबाग से उम्मीदवार की घोषणा हुई तो मनीष जायसवाल को मौका मिल गया।

हजारीबाग के भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने पिछले साल 21 मार्च 2023 को झारखंड की सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अपना कुर्ता फाड़कर विरोध दर्ज कराया था। मनीष जायसवाल ने तब सरकार पर आरोप लगाते हुए विधानसभा में रामनवमी के आयोजन के दौरान लगाए गए कई प्रतिबंधों का मसला उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जिला प्रशासन तालीबानी आदेश जारी कर रहा है और ऐसा केवल एक समुदाय को खुश करने के लिए किया जा रहा है।

मनीष जायसवाल को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पिता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रज किशोर जायसवाल भावुक हैं। उन्होंने कहा कि बेटा जितना मेहनत करता था आज उसका परिणाम मिला है. आने वाले दिनों में हजारीबाग की जनता उसे रिकॉर्ड मत से विजय बनाकर दिल्ली भेजेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...