झारखंड में एक बार फिर कनकनी ठंड का कहर…जानिए कब मिलेगा ठंड से रहात?

झारखंड के लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. आज भी उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवा लोगों को बेहाल करेगी.

न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिलेगी, जिससे ठंड बढ़ेगी. रांची सहित कई जिलों में तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है.

पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरवट दर्ज की गई. जिन जिलों में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज की गई है वो है गुमला. यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा, रांची में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री, चतरा में न्यूनतम तापमान 4.3.

खूंटी में 6.5, गढ़वा में 6, लोहरदगा में 7.6 और सिमडेगा जिले में न्यूमतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग की मुताबिक 29 जनवरी से फरवरी तर झारखंड के अधिकतर इलाकों में सुबह की शुरुआत कोहरे और धुंध रहेगी.  उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे.

विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 15 से 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है. वहीं आज रांची का तापमान 11 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close