रांची । झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर आपरेटर संघ द्वारा अपने पूर्व के घोषित चरणबद्ध आंदोलन के अगले कदम कल दिनांक 23.11.2023 को हेहल ,रांची स्थित मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के राज्य कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन एवम धरना की जाएगी।

आंदोलन में महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह, संरक्षक गणेश प्रसाद सिंह, अध्यक्ष देव नारायण सिंह मुंडा, सम्मानित अध्यक्ष मुक्तेश्वर लाल, सौरभ कुमार, कौशल प्रसाद सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, सनातन कुमार, आदि महासंघ के पदाधिकारी आंदोलन में भाग लेंगे।

महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने कहा कि आजीविका कंप्यूटर आपरेटर संघ के 5 सूत्री मांगों को लागू करने के लिए संघ द्वारा दिनांक 08.11.2023 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, सचिव कार्मिक विभाग, सचिव ग्रामीण विकास विभाग एवम मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार को पत्र दिया था, परंतु किसी भी स्तर से संघ को कोई सूचना नहीं दी गई।

संघ के पास अपने मांगो के समर्थन में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के सिवाए कोई रास्ता नहीं था, वार्ता हेतु भी निवेदन की गई थी परंतु सरकार और विभाग के स्तर से कोई भी कारवाई नही हुई। महासंघ को लगता है कि मुख्यमंत्री का घोषणा की सभी संविदाकर्मियों को नियमित करेंगे, कोरा साबित हो रहा है। इसी राज्य में किसी विभाग में 30000 से ज्यादा कंप्यूटर आपरेटर को मानदेय प्रतिमाह दिया जा रहा है और JSLPS में डाटा एंट्री ऑपरेटर को 14036 रु प्रतिमाह दिया जा रहा है जो काफी कम है।

आज तक JSLPS ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा इन्हे मानव संसाधन नियमवाली के लेवल 7 में भी नही जोड़ा गया। 26,300 रु कम से कम मानदेय की मांग की गई थी, वो भी नही दी गई। स्थाई समायोजन भी आज तक नही की गई। मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार द्वारा प्रेषित पीत पत्र पर भी महीनो बीत जाने के बाद भी कोई कारवाई नही हुई। महासंघ का मानना है की वर्तमान सरकार कर्मचारियों के मांगो के प्रति संवेदनशील नही है।

महासंघ ने सरकार को स्पष्ट कहना चाहता है की 23.11.2023 को मांगो पर सहमति नही हुई तो आगे जोरदार आंदोलन ताला बंदी की जाएगी। संघ के अध्यक्ष कर्ण कुमार गुप्ता एवं महामंत्री पंकज कुमार ने कहा है आंदोलन की सभी तैयारी कर ली गई है। आंदोलन कल दिनांक 23.11.2023 को दिन के 11 बजे हेहल, रांची स्थित मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, ग्रामीण विकास विभाग (झारखंड सरकार) के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

इस आंदोलन में दुमका के सावन कुमार मंडल, संदीप कुमार सेन, कुंदन पाण्डेय, अमित कुमार दास, राकेश मिस्री, घनश्याम शर्मा, विजय कुमार महतो और मानस कुमार यादव सहित सभी 23 जिला के डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल होंगे |

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...