रांची। हेमंत सरकार जल्द ही नई नियोजन नीति लायेगी। मुख्यमंत्री आज चाईबासा जिले में खतियानी जोहार यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नियोजन के मामले में विपक्ष पर तगड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए नीति बनाई तो भाजपा और अन्य राज्य के लोगों को दर्द हुआ। नियोजन नीति लागू होती तो बाहरी लोगों को नौकरी नहीं मिलती। यही कारण है हमने 1932 खतियान और 27% ओबीसी आरक्षण 9वीं अनुसूची में डालने हेतु आग्रह किया। जल्द नीति लाकर बड़े पैमाने पर नियुक्ति करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विपक्ष के सामने एक ऐसा नौजवान खड़ा है जो आंदोलन के तप से बाहर निकला है। अन्य राज्य के लोगों से हमने राज्य 20 साल चला कर देख लिया। यहां के संसाधनों से दूसरे राज्य रोशन हो रहे हैं लेकिन झारखण्ड अंधकार में जाने को मजबूर है। अब जो खतियान की बात करेगा वही झारखण्ड में राज करेगा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि हम पूंजीपतियों की सरकार नहीं, बल्कि गरीब और वंचित की सरकार हैं। राज्य के निर्माण में हजारों आंदोलनकारियों ने अथक संघर्ष किया तब हमें राज्य मिला मगर राज्य अलग होने के बाद 20 साल विपक्ष का कब्जा रहा। आज आपके आशीर्वाद से एक खतियानी के नेतृत्व में मजबूत झारखण्डी सरकार चल रही है। पहले समय पर पेंशन नहीं मिलता था लेकिन अब मिल रहा है। सरकार ने 20 लाख लोगों का नाम राशन कार्ड से जोड़ा। पूर्व की सरकार ने 11 लाख लोगों का नाम कार्ड से हटाया था। मैंने निर्देश दिया है अगर एफसीआई अनाज नहीं दे रहा तो बाजार से खरीद कर लोगों को दें। बहुत जल्द तय समय पर अनाज भी मिलेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...