झारखंड: दो पाकिस्तानी बहुओं का क्या होगा? पुलिस मुख्यालय से आदेश का इंतजार, वीजा अब तक नहीं…

Jharkhand: What will happen to the two Pakistani daughters-in-law? Waiting for orders from the police headquarters, visa not yet issued...

Jharkhand News : झारखंड में रह रही दो पाकिस्तानी बहुएं क्या वापस पाकिस्तान लौटेगी या फिर उन्हें झारखंड में ही रहने की इजाजत होगी? इस मामले पर सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल हजारीबाग जिले में दो पाकिस्तानी दुल्हन सालों से लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रही है।

 

हालांकि वीजा दोनों का खत्म हो चुका है जो अब तक रेनुअल नहीं हो सका है। ऐसे में आशंकाएं गहरा रही है कि दोनों पाकिस्तानी बहू को शायद वापस पाकिस्तान ना लौटना पड़ जाए। हालांकि इस मामले में हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने पुलिस मुख्यालय को सूचना भेज दी है। आपको बता दें कि हजारीबाग में पाकिस्तान की रहने वाली दो लड़कियों ने शादी की है।

 

इनमें एक बिहार के कैबिनेट मंत्री रहे कांग्रेस के नेता सफीकुर रहमान की पत्नी अनिका रहमान है। सफीकुर रहमान ने 1994 में अनिका रहमान से शादी की थी। इनका लॉन्ग टर्म वीजा 2014 तक का था, जो अब तक रिनुअल नहीं हो सका है। 2014 में इनका वीजा रिनुअल होने की प्रक्रिया में है।

 

शहर के पिलावल थाना क्षेत्र के मिराज अख्तर की पत्नी फातिमा तंजीम 2010 में भारत आई थी। 2010 में पाकिस्तान की फातिमा फातिमा तंजीम का 2021 तक का लॉन्ग टर्म वीजा था, जो आगे रिनुअल होने की प्रक्रिया में है। दोनों का परिवार हजारीबाग में बसा हुआ है।

 

हजारीबाग लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार ने लांग टर्म वीजा के रेनुअल का पूरा परिवार राज्य सरकार को दे दिया है, लेकिन लॉन्ग टर्म वीजा का रिनुअल राज्य सरकार खुद करने के वजाय केंद्र सरकार को भेजती है।

Related Articles