रांची। झारखंड में गरमी बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल में ही मई-जून की गरमी का अहसास होने लगा है। इन सबके बीच लू चलने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की गयी है। हालांकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आयेगी। झारखंड मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, ओडिशा और विदर्भ में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत के इन राज्यों में पारा लगातार बढ़ रहा है और दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। झारखंड के अलावे बिहार में भी तापमान बढ़ रहा है।

लू की चेतावनी


आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार (17 अप्रैल) तक, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शनिवार (16 अप्रैल) तक और झारखंड व बिहार में शनिवार से सोमवार (16 से 17 अप्रैल) तक लू चलने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में मौजूदा समय में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 20 से 26 अप्रैल के बीच भी लू चलने की आशंका है।

झारखंड में बारिश दे सकती है गरमी से राहत


रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। कई शहरों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 15 अप्रैल को राज्य के कई हिस्से में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 16 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 17 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 18 और 19 अप्रैल को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। जबकि 20 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज और गिरिडीह के कुछ इलाके में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान रांची में भी 15 से 18 अप्रैल तक आसमान में बाअंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जबकि 18 और 19 अप्रैल को मौसम साफ रहने के बाद 20 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते है।

18-19 तक हो सकती है बारिश


आईएमडी के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसका असर रहेगा. पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, मैदानी इलाकों में भी 18-19 तक बारिश हो सकती है. आज दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हीट वेव की संभावना जताई गई थी. उसके बाद से तापमान में थोड़ी कमी आएगी. मौसम में दोबारा बदलाव होगा. हाल ही में उत्तरी कर्नाटक, महाराष्ट्र में में भारी बारिश हुई है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...