रांची राजधानी रांची में पिछले 2 दिनों से ठंड से राहत है दोपहर में भी कड़ी धूप निकल रही है। हालांकि आज भी आसमान में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। नए साल की शुरुआत में सुबह में आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में लोगों को पहले सुबह हल्की ठंड लग सकती है लेकिन पूरे दिन अच्छी धूप खिली रहेगी।

दक्षिणी भागों में 2 दिनों तक छाए रहेंगे बादल

27 और 28 दिसंबर को राज्य के दक्षिण भाग में (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सराइकेला) में सुबह कोहरे के बाद पूरे दिन बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं बीते 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। चाईबासा और जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 31.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

रांची 1 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान

26 दिसम्बर: सुबह में धुंध के बाद बादल छाए रहेंगे अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस

27 दिसम्बर: सुबह में धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस

28 और 29 दिसंबर: सुबह में धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा अधिकतम तापमान 25 डिग्री, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस

30 दिसंबर : सुबह में धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा अधिकतम तापमान 24 डिग्री न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस

31 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस

1 जनवरी : सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा अधिकतम तापमान 24 डिग्री न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...