रांची : राज्य के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी समेत आसपास के जिलों के न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अच्छी खासी ठंड पड़ रही है. साथ ही कुछ जिलों में आज बारिश का भी अनुमान है. बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है. जिसे लेकर मौसम केंद्र के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है. ताकि लोग इस दौरान घर से बाहर न निकले और घर से बाहर हैं भी तो कोई सुरक्षित स्थान की शरण लें. अन्यथा कोई दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है.

रांची मौसम केंद्र के मौसम में वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज यानी 4 जनवरी को कुछ जिले जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा व लातेहार में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखी जाएगी. वहीं, पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे

राजधानी रांची का अधिकतम 24.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं 5 और 6 जनवरी को उत्तर पश्चिमी हिस्सों के साथ साथ मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी में भी कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना है। वहीं 7 जनवरी को मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा और तापमान में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान नही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...