रांची : राजधानी रांची में एक बार फिर ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राजधानी के 14 इंस्पेक्टर्स को थाना प्रभारी बनाया गया है. सभी के नाम और पद के साथ आदेश जारी करते हुए लिखा गया कि इन पुलिस पदाधिकारियों को उनके तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया जाता है और आदेश दिया जाता है कि अविलंब नए पद पर योगदान देंगे.

पुलिसलाइन में पदस्थापित विजय कुमार सिंह को खलारी थाना का प्रभारी बनाया गया है. इससे संबंधित आदेश एसएसपी कार्यालय से जारी कर दी गयी है.

जारी आदेश के मुताबिक, आनंद कुमार वर्मा को कांके, विजय कुमार मिश्रा को अरगोड़ा, विजय कुमार सिंह को खलारी, ब्रह्मदेव प्रसाद को नामकुम, राजेश कुमार सिंह को धुर्वा, रमाकांत ओझा को सुखदेवनगर, मनोज कुमार को टाटीसिलवे, उत्तम कुमार उपाध्याय को डेली मार्केट, शशि भूषण।चौधरी को रातू, हरदेव प्रसाद को जगन्नाथपुर, उमाशंकर को चुटिया, तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा को यातायात जगन्नाथपुर, रवि कुमार सिंह को यातायात गोंदा और पास्कल टोप्पो को तमाड़ अंचल का प्रभारी बनाया गया है.

पदनाम एवं नाम (वर्तमान पदस्थापन) — नव पदस्थापन

  • इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, कांके
  • इंस्पेक्टर आनंद कुमार मिश्रा (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, अरगोड़ा
  • इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, खेलारी
  • इंस्पेक्टर ब्रम्हदेव प्रसाद (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, नामकुम
  • इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, धुर्वा
  • इंस्पेक्टर रामाकान्त ओझा (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, सुखदेवनगर
  • इंस्पेक्टर मनोज कुमार (पुलिस केंद्र, रांची) थाना प्रभारी, टाटीसिल्ले
  • इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय (पुलिस केंद्र, रांची) – थानाप्रभारी, डेलीमार्केट
  • इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, रातु
  • इंस्पेक्टर हरिदेव प्रसाद (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, जगरनाथपुर
  • इंस्पेक्टर उमाशंकर (पुलिस केंद्र, रांची) थाना प्रभारी, चुटिया
  • इंस्पेक्टर तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा (पुलिस केंद्र, रांची) – यातायात थाना प्रभारी, जगरनाथपुर
  • इंस्पेक्टर रवि कुमार सिह (पुलिस केंद्र, रांची) – यातायात थाना प्रभारी, गोंदा
  • इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो (पुलिस केंद्र, रांची) – तमाड़ अंचल

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...