रांची। झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के होनहार बच्चे सम्मानित होंगे। 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर बच्चों को जहां सम्मानित किया जायेगा, वहीं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले राष्ट्रपति पदक से सम्मानित और चंद्रयान-3 मिशन में झारखंड के शामिल राज्य के वैज्ञानिकों को भी पुरस्कृत किया किया जाएगा। आपको बता दें कि 23 नवंबर को झारखंड विधानसभा अपना 23वां स्थापना दिवस मनायेगा।

पूरे दिन स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जहां बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं कार्यक्रम को उत्कृष्ट विधायक, मुख्य सचेतक, नेता प्रतिपक्ष, संसदीय कार्यमंत्री आदि संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम विधायक, मंत्री मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक उत्कृष्ठ विधायकों को भी सम्मान दिया जाएगा। इसके बाद झारखंड के कुछ पुलिस कर्मियों और जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इनका चयन देश की सीमा पर वीरता दिखाने, नक्सल अभियानों में उनकी कर्तव्यनिष्ठा और शांतिकाल में वीरता प्राप्त करने से किया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...