रांची। इस महीने त्योहारों की भरमार है। रामनवमी, ईद, सरहुल त्योहार हैं। इस त्योहारी महीने में एचईसी के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। एचईसी के सभी कर्मचारियों को डेढ़ महीने का वेतन और 2 महीना का बैंक लोन दिया जाएगा। सांसद की मौजूदगी में आज इस पर सहमति बनी । इसके अलावा सप्लाई कर्मियों का बकाया बोनस जा रहा है।

साथ ही साथ सप्लाई कर्मचारियों का टेंडर 7 से 10 दिन के अन्दर निकालने की बात कही गई है। मैनेजमेंट के साथ बातचीत के दौरान सभी कर्मचारी एवं अधिकारी को उत्पादन पर ध्यान देने की बात कही गई। समझौते के मुताबिक जीपीएफ खाते में दो करोड़ और दो माह का बैंक ऋण भी जमा किया जायेगा। प्रबंधन ने सरहुल और ईदे मद्देनजर ये निर्णय लिया है।

इससे पहले होली में कर्मचारियों को एक महा का वेतन मिला था। वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारी महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का लगभग 22 माह का वेतन बकाया है। अब राउरकेला स्टील प्लांट से मिले 23 करोड़ रुपये से कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जा रहा है।

वेतन और लोन की राशि देने को लेकर रांची सांसद संजय सेठ, भाजपा नेता विनय जायसवाल, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में निदेशक कार्मिक और निदेशक उत्पादन के साथ ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम शंकर पासवान, एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमा शंकर प्रसाद एवं सप्लाई ठेका श्रमिक संघ के महामंत्री उदय शंकर के साथ वार्ता हुई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...