रांची। सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली 2022 को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। संशोधन के मुताबिक 15 विषयों में से किसी भी एक विषय में ग्रेजुएशन करने वाला अभ्यर्थी छठी से आठवीं तक में विषय विशेषज्ञ शिक्षक के रूप में नियुक्त हो सकेगा। नये संशोधन के मुताबिक कार्मिक प्रसासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इस साल मार्च में अधिसूचित 15 भाषाओं में से किसी एक में तीन वर्षीय स्नातक करने वाला अभ्यर्थी भाषा शिक्षक के लिए आवेदन कर सकेगा।

जिन विषयों में नियुक्ति होगी, उसमें अंग्रेजी, उर्दू, संथाली, हिंदी, मुंडारी, हौ, खड़िया, कुडूख, कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया, उड़िया, व संस्कृत शामिल है। जानकारी के मुताबिक जेएसएससी को 26 हजार सहायक आचार्यो के पदों पर नियुक्ति के लिए दोबारा से प्रस्ताव भेजा गया है।

शिक्षक भर्ती के लिए इससे पहले 2015-16 में राज्य के मध्य विद्यालयों में हुई सामानयतया भाषा शिक्षकों की नियुक्ति में उन विषयों से ही स्नातक करने वालों अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई थी। जिन विषयों की पढ़ाई छठ से आठवीं तक में होती है। छठी से आठवीं कक्षा तक में अब वैकल्पिक विषय की परीक्षा 180 अंकों की होगी। 26 हजार भर्तियों में 50 हजार पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित रहेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...