रांची। झारखंड में आज भी मौसम में बदलाव हो सकता है। अगले कुछ घंटों में राजधानी रांची समेत राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इससे मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हो सकता है। लेकिन इसके बाद गर्मी फिर बढ़ेगी।

झारखंड में गरमी और बारिश का कॉकटेल चल रहा है। किसी दिन बारिश और बादल छाये रहते हैं, तो दूसरे ही दिन गरमी और लू के आसार बन जाते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि इसी महीने के तीसरे सप्ताह से हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवा की वजह से कोल्हान व पलामू प्रमंडल के सभी हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 या इसके पार भी जा सकता है। ऐसे में हीट वेव की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आमजनों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

हालांकि नौ अप्रैल को राज्य में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। यह बारिश राजधानी रांची सहित राज्य के दक्षिणी, पश्चिमी व मध्य भाग में हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कल यानी हालांकि इस बारिश का कोई खासा असर देखने को नहीं मिलेगा।मौसम में यह बदलाव दक्षिण-पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवा के कारण हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 10 अप्रैल के बाद झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा। 10 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन 10 अप्रैल के बाद अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से छह डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...