रांची। झारखंड में इन दिनों कोहरे का असर दिख रहा है। आज और कल इसका और भी गहरा असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश में सर्द हवाओं के बीच अब प्रदेश में 19 जनवरी तक कई जगहों पर बारिश की चेतावनी दी गयी है। बारिश के बाद प्रदेश में कुछ हिस्सों में सर्दी का प्रकोप और भी ज्यादा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर के बीच प्रदेश में मौसम में बदलाव हो सकता है। 18 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 19 जनवरी को तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

आसमान भी मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम विभाग ने 19 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी किया है। आज कई इलाकों में बादल दिखेंगे संभव है कि इन इलाकों में कल बारिश हो।आज और कल तक कई शहरों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद मौसम का मिजाज और बदल सकता है।मौसम विभाग ने आज राज्य के दक्षिण, मध्य और उत्तर पूर्वी इलाकों में बारिश की संभावना जाहिर की है। जिन जिलों में बारिश की संभावना नहीं है उनमें पलामू, गढ़वा,चतरा और लातेहार है।

इन जिलों को छोड़ दें तो राज्य में लगभग सभी जिलों में बारिश की पूरी संभावना है। सुबह के बदले मौसम के मिजाज ने संकेत भी दिया है कि बारिश हो सकती है। कई जगहों पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। राज्य के पूर्वी भाग में कोहरे का ज्यादा असर देखा गया, पश्चिमी भाग में शीतलहर का असर देखा जा रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...