झारखंड: दुल्हा को जबरन चश्मा पहनाने पर दे दना दन….बाराती की पीट-पीटकर हत्या, शादी में मचा कोहराम …

Jharkhand: A baraati was beaten to death for forcing the groom to wear glasses, creating chaos at the wedding.

झारखंड के गढ़वा जिले में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
________________________________________
गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र स्थित रारो गांव में शादी समारोह के दौरान हिंसक झड़प हो गयी। मामूली कहासुनी ने खौफनाक हिंसा का रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में मृतक की पहचान पुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सोनडीहा गांव से दीपक यादव की बारात रारी गांव निवासी लक्ष्मण यादव के घर पहुंची थी। शादी की रस्मों के बीच जनवासा में बारातियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। नाश्ते के बाद माहौल पूरी तरह सामान्य था और बाराती दूल्हे के साथ हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के ममेरे भाई रविंद्र यादव ने मजाक में दूल्हे को जबरन चश्मा पहनाने की कोशिश की।

दूल्हे द्वारा मना करने पर वहां मौजूद मुकेश यादव ने बीच-बचाव करते हुए रविंद्र यादव को ऐसा करने से रोका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया और कार्यक्रम फिर से सामान्य रूप से चलने लगा।

लेकिन यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि कुछ समय बाद, जब माहौल थोड़ा शांत हो गया और अंधेरा बढ़ गया, तब आरोपी रविंद्र यादव ने मुकेश यादव पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल मुकेश यादव जमीन पर गिर पड़े।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और शादी की रस्में प्रभावित हो गईं। खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।

घटना की सूचना मिलते ही डंडई और घुरकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मंगलवार सुबह शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी रविंद्र यादव घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close