बोकारो। होली के दिन एक सिपाही की चाकू घोपकर हत्या कर दी गयी। घटना बोकारो के रामनगर कॉलोनी की है। मृतक का नाम मोनू कुमार है। मोनू कुमार भागलपुर के फायर ब्रिगेड में तैनात था। जानकारी के मुताबिक होली की छुट्टी लेकर वो बोकारो पहुंचा था। सोमवार की सुबह ही वो घर आया था, जबकि दोपहर 1 बजे उसे चाकू मार दिया गया। घटना के वक्त मोनू अपने रिश्तेदार के घर रामनगर आया हुआ था।

गंभीर हालत में उसे हास्पीटल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मुस्कान हास्पीटल के करीब एक गिफ्ट की दुकान पर उसकी कुछ युवक के साथ बहस हो गयी। विवाद की वजह से युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वो जमीन पर गिर गया और काफी देर तक तड़पता रहा, बावजूद लोगों ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया।

काफी देर बाद जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। आपको बता दें कि मोनू की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसी एक बेटी भी है। होली के दिन हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं। धारदार हथियार से हुए हमले को लेकर पुलिस को सीसीटीवी के जरिये कुछ अहम सुराग मिला है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...