पलामू। झारखंड में राहत की हुई बारिश कई जगहों पर आफत बन गयी। पलामू में तो बारिश की बूंदे मौत बनकर टपकी। मंगलवार को पलामू के कई इलाके में वज्रपात की घटना हुई है. जिसमें तीन बच्चों की मौत हुई है. दरअसल, मौसम विभाग ने भी मंगलवार को वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया था।

बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली में तीन बच्चों की जान चली गयी। दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में वज्रपात की घटना में तीन बच्चों की जान चली गयी। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना में जहां दो बच्चों की जान गयी, वहीं पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में हुई घटना में एक लड़के की जान चली गयी। वहीं मोहम्मदगंज के कोल्हुआ सोनबरसा में चार साल की बच्ची की मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ सोनबरसा में साक्षी कुमारी नामक चार वर्षीय बच्ची मंगलवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें बच्ची गंभीर रूप से झुलस गयी। अस्पताल ले जाने के दौरान बच्ची की जान चली गयी। इधर, मोहम्मदगंज के गोलापत्थर में वज्रपात से बसंत रजवार नामक 13 वर्षीय लड़के की जान चली गयी। बसंत रजवार गढ़वा का रहने वाला है था और वो छुट्टियों में अपनी बुआ के घर पलामू के मोहम्मदगंज आया था।

एक अन्य घटना में पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के डेमा इलाके में एक 13 साल की बच्ची की जान चली गयी। अचानक आंधी-तूफान के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बच्ची की जान चली गयी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...