गोड्डा: झारखंड प्रदेश जल सहिया संघर्ष समिति के बैनर तले जिला अध्यक्ष किरण कुमारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। संघर्ष समिति के आव्हान पर 8 सुत्री मांगों को लेकर 14 सितंम्बर को राज भवन के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर रांची जाने की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष किरण कुमारी ने प्रखंडवार जल सहिया के सदस्यों से राजभवन जाने की तैयारी के साथ साथ कार्यक्रम और मांगों पर सभी सदस्यों से राय मांगी,जिसपर सभी जल सहिया ने रांची के कार्यक्रम पर अपनी सहमति जताई और जाने वाले से संख्या बल पर चर्चा की।

संघर्ष समिति के महासचिव नमिता देवी ,नीरज ठाकुर, चंद्र शेखर मंगल, मृदुला देवी ने सामुहिक रूप से निर्णय लिया कि रांची के कार्यक्रम को लेकर सघन प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में चलने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रखंड सचिव रेखा किस्कू, शीला कुमारी, मंजू देवी, संयूक्ता कुमारी, अनिता देवी, अहलिया देवी, आरती देवी, चांदनी देवी, सोना देवी, सविता देवी, हुसैन अंसारी एवम अन्य ने भाग लिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...