रांची। झारखंड में बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी। आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गयीहै। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 2 से 6 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। झारखंड के मध्य झारखंड और उत्तर-दक्षिणी झारखंड के जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा रिकार्ड की जा सकती है। उधर भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के 2 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, 3 अप्रैल को बहुत हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को एक या दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। शुक्रवार को मौसम कार्यालय ने एक अप्रैल तथा तीन-चार अप्रैल को गरज के साथ छीटें पड़ने तथा बिजली कड़कने के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया।

1 अप्रैल को अच्छा खासी बारिश होने की संभावना है .यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है. गर्मी के कारण पश्चिमी विक्षोभ अपने साथ नमी भी अधिक ला रहा है. जिस वजह से अधिक बारिश व वज्रपात देखने को मिल रही है. इसका असर 31 मार्च को पूरे झारखंड में रहेगा. तो वहीं 1 अप्रैल को पूर्वी, मध्य व दक्षिण झारखंड में इसका प्रभाव अधिक रहेगा.

1 अप्रैल को संथाल परगना के देवघर, गोड्डा, दुमका व दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के रांची खूंटी व कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम वही उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो में यह बारिश देखने को मिलेगी. साथ में वज्रपात, थंडरस्टोन और ओलावृष्टि भी हो सकता है. जिस कारण लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं, पलामू प्रमंडल में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...